गेस्ट हाउस में प्रेमिका के साथ रोमांस कर रहा था पति, अचानक पहुंची पत्नी, फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे हैरान.

उत्तराखंड/ऊधम सिंह नगर : रुद्रपुर के एक गेस्ट हाउस में पति को कथित प्रेमिका के साथ पत्नी ने पकड़ लिया। फिर क्या था गेस्ट हाउस में जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक व युवती को चौकी ले गई। इसके बाद महिला थाने पहुंची और पति पर कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया व उसे अपने साथ ले आई। मामले में दंपती और कथित प्रेमिका का 81 पुलिस एक्ट में चालान कर जुर्माना वसूला गया है।

जिले की सीमा से लगे यूपी के एक गांव के रहने वाले युवक का दिल्ली की एक युवती से प्रेम प्रसंग था। एक हफ्ते से अधिक समय से युवक अपने घर नहीं जा रहा था। इसके बाद से पत्नी और परिजन उसकी खोजबीन में लगेे थे। शनिवार रात पत्नी को सूचना मिली कि पति एक गेस्ट हाउस में रह रहा था। महिला परिजनों के साथ बाजार चौकी क्षेत्र स्थित गेस्ट हाउस पहुंची तो वहां युवक के साथ एक युवती मिली। युवती को देख पर महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया। शोर शराबा होने पर गेस्ट हाउस के आसपास रहने वाले लोग भी एकत्र हो गए। सूचना पर बाजार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक-युवती को चौकी ले गई। एसएचओ धीरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस कार्रवाई कर रही थी तो महिला ने इन्कार कर दिया। इस पर युवक को हिदायत देकर छोड़ दिया गया और युवती को उसके परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया। 

खबरें और भी हैं

Latest News

उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम...
बलिया में छठ पर्व के दिन विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में सिपाही पति समेत तीन गिरफ्तार
चितबड़ागांव में पैसे के लेनदेन को लेकर युवक की चाकू मारकर हत्या, दो भाइयों पर आरोप
बांसडीह में सभासद समेत छह लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज
बांसडीह में दो युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, दो युवकों पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.