- Hindi News
- उत्तराखंड
- रुद्रपुर
- Rudrapur News: घर के सामने पड़ा मिला जयनगर के मजदूर का शव
Rudrapur News: घर के सामने पड़ा मिला जयनगर के मजदूर का शव
On
रुद्रपुर: बुधवार की सुबह जयनगर स्थित एक मजदूर का घर के सामने मृत अवस्था में शव पाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आशंका है कि युवक की छत से गिरकर मौत हो गई होगी।
सूचना मिलने थानाध्यक्ष दिनेशपुर अनिल जोशी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, थानाध्यक्ष अनिल जोशी ने बताया कि प्रारंभिक पड़ताल में आशंका है कि सिडकुल कर्मी रात को उतरते वक्त घर की छत से नीचे गिर गया होगा और सिर में चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई होगी। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट आने की बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खबरें और भी हैं
Latest News
22 Sep 2026 11:22:58
मुंबई, सितंबर 2026: गणेश चतुर्थी के दौरान भक्त भगवान गणेश के प्रिय वाहन मूषक महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
