Haldwani News: नगर निगम के शौचालय में 'जादू-टोना' किसने टांगी सिंदूर वाली गुडिया...?

हल्द्वानी: काठगोदाम में नगर निगम ने 17 दुकानदारों के लिए सीढ़ियां तोड़कर शौचालय बनाया था लेकिन किसी ने यहां सिंदूर और गुड़िया लटका दी। गुड़िया को लाल रंग से रंगा गया है। लोग अब शौचालय जाने से डर हैं। 

काठगोदाम में नगर निगम ने दुकानें तो बनाईं लेकिन शौचालय का निर्माण नहीं हो पाया। जब दुकानदारों को दिक्कत हुई तो नगर निगम से शौचालय निर्माण की मांग की। दुकान स्वामियों की मांग के बाद नगर निगम ने सीढ़ी को तोड़कर शौचालय का निर्माण करा दिया। इसके बाद नगर निगम ने यहां पर अपना सामान रख दिया।

10 दिन पूर्व ही शौचालय को खोला गया था और लोगों ने शौचालय का इस्तेमाल करना भी शुरू कर दिया। बीती शुक्रवार की रात को किसी ने यहां पर सिंदूर और गुड़िया लटका दी। गुड़िया को भी लाल रंग में रंगा गया है। जिस तरह से किस्से और कहानियों में तंत्र-मंत्र के तरीके बताए जाते हैं, उसी तरह के पूरे विधान किए गए हैं।

लोगों ने बताया कि शनिवार को वह जब यहां शौचालय में पहुंचे तो यह सब देखकर ही डर गए। स्थानीय लोगों का भी कहना है कि बीती रात एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को भी यहां पर देखा गया था। कई लोग इसे तंत्र विद्या से जोड़कर देख रहे हैं तो कुछ इसे अराजक तत्वों की हरकत बता रहे हैं। फिलहाल शौचालय का इस्तेमाल करने से लोग डर रहे हैं। 

यह किसी अराजक तत्व ने किया है। किसी भी तरह की तंत्र विद्या जैसा मामला जुड़ा हुआ नजर नहीं आ रहा है। नगर निगम सफाई करवा देगा।
-पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त, हल्द्वानी

खबरें और भी हैं

Latest News

‘हमारी राधा’ में गिरधर पर राधा के भरोसे की होगी अग्निपरीक्षा, घर में खुलेगा बड़ा राज ‘हमारी राधा’ में गिरधर पर राधा के भरोसे की होगी अग्निपरीक्षा, घर में खुलेगा बड़ा राज
मुंबई, सितंबर 2026: ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) के फ्री-टू-एयर (FTA) हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल अनमोल टीवी के पहले ओरिजिनल...
‘बोहरूपी- द गोल्डन डाकू’ का नया गाना ‘मॉयदमुखो हिट’ रिलीज, पूजा के जश्न में घुला डांस का रंग
मध्य प्रदेश में ICICI प्रूडेंशियल लाइफ का दावा निपटान अनुपात 100%, टर्म प्लान कारोबार में 72.10% वृद्धि
परिवार होने का दिखावा करते-करते क्या फिर करीब आएंगे देव और सृष्टि? ‘यादें’ में शुरू होगी रिश्ते की नई कहानी
Ballia News : बाढ़ राहत वितरण में अनियमितता की शिकायत पर लेखपाल निलंबित, जांच में आरोपों की हुई पुष्टि
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.