वाराणसी: दुर्गा पूजा पंडालों में महिलाओं ने खेली सिंदूर की होली, माता रानी से मांगा आशीर्वाद, कहा- अगले बरस तू जल्दी आ!

वाराणसी। दुर्गा पंडालों में महिला श्रद्धालुओं ने सिंदूर खेला शुरू किया। सुहागिन महिलाओं ने पति के लंबी उम्र के लिए माता रानी से वरदान मांगा। विजयादशमी के अवसर पर दुर्गा पंडालों में खासा उत्साह देखा जा रहा है, जहां पारंपरिक वेश भूषा में महिलाएं पहुंचकर माता के दर्शन कर रही हैं। इसके साथ ही महिलाएं माता को सिंदूर लगाकर आपस में सिंदूर खेला भी खेल रही हैं।

Untitled-10 copy सिंदूर की होली खेलती सुहागिन महिलाएं।

बता दें कि विजयादशमी पर माता के विसर्जन के पहले यह सिंदूर खेला खेला जाता है। वैसे तो बंगाली समाज की तरफ से यह सिंदूर खेला की शुरुआत हुई है, लेकिन अब इसका प्रचलन पूरे उत्तर भारत में फैल चुका है। माता दुर्गा की विदाई के अंतिम दिन विसर्जन के पहले महिलाएं माता को सिंदूर अर्पित करती हैं और अपने सुहाग के लंबे उम्र की कामना करती हैं । इसके बाद महिलाएं आपस में एक दूसरे को सिंदूर लगाती हैं।

इस दौरान खासा उत्साह देखा जाता है। महिला श्रद्धालुओं को यह परम्परा सदियों से चली आ रही है। हर दुर्गा पंडाल खास कर बंगाली समाज के दुर्गा पंडालों में यह नजरा देखने को मिलता है, जहां उत्साह तो रहता है लेकिन माता की विदाई का थोड़ा दुख भी रहता है। महिलाएं नम आंखों से माता रानी को विदा करती हैं।

वहीं वाराणसी के चेत सिंह किला स्थित काशी दुर्गोत्सव समिति में दुर्गा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने जमकर सिंदूर की होली खेली और ढाक की थाप पर महिलाओं ने माता की आरती उतारी। इस दुर्गोत्सव में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पहुंची थीं तथा माता को नाम आंखों से विदाई दे रही थीं। बंग समाज में सिंदूर की होली खेलना बहुत ही पुरानी परंपरा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’ ‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’
मुंबई, सितंबर 2026: गणेश चतुर्थी के दौरान भक्त भगवान गणेश के प्रिय वाहन मूषक महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं...
Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.