विनीत कुमार श्रीवास्तव ने मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी का पदभार ग्रहण किया

वाराणसी: विनीत कुमार श्रीवास्तव ने पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक का पदभार ग्रहण कर लिया है।

वाराणसी: विनीत कुमार श्रीवास्तव ने पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक का पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व विनीत कुमार श्रीवास्तव उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज में मुख्य अभियंता रेल संरक्षा कार्य के पद पर कार्यरत थे। श्री श्रीवास्तव ने आईआईटी रूड़की से बैचलर ऑफ सिविल इंजीनियरिंग और आईआईटी दिल्ली से एमटेक की पढ़ाई की है।

विनीत कुमार श्रीवास्तव 1993 में भारतीय रेलवे इंजीनियर्स सेवा (आईआरएसई) के माध्यम से रेलवे सेवा में शामिल हुए और प्रशिक्षण के बाद भारतीय रेलवे में सहायक मंडल इंजीनियर के रूप में अपना करियर शुरू किया। इसके बाद उन्होंने उत्तर रेलवे में वरिष्ठ मंडल अभियंता, उप मुख्य सतर्कता अधिकारी, उप मुख्य अभियंता (निर्माण), अनुसंधान डिजाइन और मानक संगठन (आरडीएसओ) लखनऊ के कार्यकारी निदेशक और निदेशक के पद पर सफलतापूर्वक काम किया है। श्री श्रीवास्तव के पास बुनियादी ढांचे के निर्माण कार्यों के गहन अनुभव के अलावा सामान्य प्रशासन में काम करने का भी समृद्ध अनुभव है।

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.