मां के शव के साथ एक साल से रह रही थी दो बेटिया, ऐसे खुला राज

Varanasi : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। लंका थाना क्षेत्र के मदरवां में बुधवार की शाम घर के अंदर से एक महिला का कंकाल बरामद हुआ है, जिसका निधन 8 दिसंबर, 2022 को बीमारी की वजह हुआ था। लेकिन दोनों बेटियों ने अंतिम संस्कार नहीं किया।

महिला के शव को रजाई के अंदर छिपाकर रखा गया था। शव में कीड़े पड़े तो हाथ से निकालकर बाहर फेंक दिए। दुर्गंध उठने पर घर की छत पर जाकर खाना खाया। करीब एक साल तक दोनों बेटिया महिला के शव के साथ रहीं। मामले की सूचना पर बुधवार को लंका थाने की पुलिस मौके पहुंची और घर के तीन दरवाजों के ताले तोड़कर अंदर गई।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। लंका स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) शिवाकांत मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि मदरवा, सामनेघाट निवासी उषा त्रिपाठी (52) की पिछले साल लंबी बीमारी के बाद मृत्यु हो गई। उनके पति ने दो साल पहले घर छोड़ दिया था और अपनी पत्नी की मृत्यु के बाद भी घर नहीं आए, जबकि उनकी दो बेटियां पल्लवी त्रिपाठी (27) और वैश्विक त्रिपाठी (18) ने अपनी मां की मृत्यु के बाद शव का अंतिम संस्कार नहीं किया और उसे कमरे में बंद रखा।

बताया कि वे दोनों पिछले एक हफ्ते से घर से बाहर नहीं निकल रही थीं और उनका दरवाजा बंद रहता था। इससे पड़ोसियों को शक हुआ। पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन  वह नहीं खुला तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची। जब घर का दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया और कमरे के अंदर दाखिल हुई तो वहां शव पड़ा हुआ था। दोनों बेटियां भी उसी कमरे में बैठी मिलीं। पुलिस घटना की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.