वाराणसी कैंट स्टेशन के पास मजबूरी बता कर बेच रहा था चोरी का मोबाइल, पुलिस ने पकड़ा 

वाराणसी: प्रभारी निरीक्षक हेमंत सिंह के निर्देश पर थाना जीआरपी कैण्ट के रवाना सूदा थाना सर्कुलेटिंग एरिया के प्रीपेड मंदिर के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सर्कुलेटिंग एरिया मे बने डीलक्श शौचालय के पास पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा जो चोरी के मोबाइल को अपनी मजबूरी बताकर लोगों को बेचने की कोशिश कर रहा था। 

पकड़े जाने पर उसने अपना नाम राम जी मिश्रा पुत्र स्व. परमानन्द मिश्रा निवासी मन-बी-11 मुर्गियों टोला बजरडीहा थाना भेलूपुर जिला वाराणसी उम्र 30 वर्ष लगभग बताया। पकड़े गए युवक से तलाशी में दो मोबाइल बरामद किये गए। विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया गया। इस ऑपरेशन में मुख्य रूप से उपनिरीक्षक लालधर प्रसाद, चौकी प्रभारी काशी, हमराह दिनेश कुमार, आनन्द चौकी प्रभारी भदोही,  हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल अजीत कुमार सिंह शामिल रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा
हल्दी, बलिया: हल्दी थाना पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट से जुड़े मामले में वांछित आरोपी दिनेश चौरसिया...
बलिया में सड़क हादसे में घायल शिक्षक का निधन, 42 दिन बाद लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम
अनुराग कश्यप की बच्चों के लिए खास फिल्म 'लिटिल थॉमस' में गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
“शाह बानो एक ऐसा किरदार है, जिसे कोई भी एक्टर निभाने का सपना देखेगा”: यामी गौतम धर
दशकों बाद फिर लौटेगी 'महाभारत' की यादें, 14 सितंबर से शेमारू टीवी पर दिखेगी बी. आर. चोपड़ा की कालजयी प्रस्तुति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.