बलिया और गाजीपुर को मिली नई सौगात, 22 अप्रैल से शुरू होगी एक और स्पेशल ट्रेन – जानें रूट और टाइम टेबल

वाराणसी : रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 04030/04029 आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस वाया औड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन आनन्द विहार टर्मिनस से 22 अप्रैल से 17 मई, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार तथा मुजफ्फरपुर से 23 अप्रैल से 18 मई,2025 तक प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को 08 फेरों के लिये किया जायेगा।  

04030 आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 22 अप्रैल से 17 मई, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को आनन्द विहार टर्मिनस से 09.00 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद से 12.00 बजे, बरेली से 13.32 बजे, शाहजहाँपुर से 14.35 बजे, लखनऊ से 17.45 बजे, सुलतानपुर से 19.35 बजे, जौनपुर सिटी से 20.52 बजे, जौनपुर जं0 से 21.15 बजे, औड़िहार से 22.15 बजे, गाजीपुर सिटी से 23.00 बजे, बलिया से 23.55 बजे, दूसरे दिन सुरेमनपुर से 00.28 बजे, छपरा से 01.30 बजे, सोनपुर से  02.40 बजे तथा हाजीपुर से 02.50 बजे छूटकर मुजफ्फरपुर 04.30 बजे पहुंचेगी।

यह भी पढ़े - वाराणसी में दुकानदार की गोली मारकर हत्या, घर लौटते समय बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला

वापसी यात्रा में 04029 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 23 अप्रैल से 18 मई, 2025 तक प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को मुजफ्फरपुर से 06.15 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर से 07.20 बजे, सोनपुर से 07.32 बजे, छपरा से 09.45 बजे, सुरेमनपुर से 10.06 बजे, बलिया से 10.55 बजे, गाजीपुर सिटी से 12.25 बजे, औड़िहार से 13.10 बजे, जौनपुर जं0 से 14.50 बजे, जौनपुर सिटी से 15.10 बजे, सुलतानपुर से 16.30 बजे, लखनऊ से 18.40 बजे, शाहजहाँपुर से 21.30 बजे, बरेली से 22.35 बजे तथा दूसरे दिन मुरादाबाद से 00.23 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 03.10 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी के 10, शयनयान श्रेणी के 07 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 19 आरक्षित कोच लगाये जायेंगे। 

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा
बलिया : रेवती थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर...
Chandauli News: ग्रेट निकोबार बचाओ अभियान की शुरुआत, कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
फिटनेस के साथ स्वाद का संतुलन: सोनी सब के कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा चीट मील्स
'पुष्पा इम्पॉसिबल' ने पूरे किए 4 सफल वर्ष, प्रेरणादायक कहानियों से जीता दर्शकों का दिल
Ballia News: प्राथमिक विद्यालय परिसर में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.