उन्नाव: नशे में बाइक सहित नाले में गिरे दो युवक, दोनों की मौत

उन्नाव। दही थानाक्षेत्र के गोड़वा बिसनपुर गांव निवासी अजय गौतम (25) पुत्र कन्हई लाल व अर्जुन गौतम (27) पुत्र रामशंकर शनिवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। तभी चमरौली पुरवा लिंकरोड स्थित इजराईल खेड़ा गांव के निकट अनियंत्रित बाइक पास में बने नाले में घुस गई। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गयी।

घटना की सूचना पर दही थाना एसओ अनुराग सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को देने के साथ दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये हैं। उनकी मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों युवक नशे में थे।

खबरें और भी हैं

Latest News

भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
भोपाल, अगस्त 2026। जर्मनी के प्रमुख किचन ब्रांड्स में शामिल नोल्टे कुचेन ने भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत...
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
दिल्ली: बच्चे को दवा देने को लेकर विवाद के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.