Unnao Crime: चाचा-भतीजे में विवाद के बाद हुई मारपीट... हैलट में इलाज के दौरान चाचा की मौत

उन्नाव में चाचा-भतीजे के विवाद में मारपीट में चाचा की मौत हो गई।

उन्नाव में चाचा-भतीजे के विवाद में मारपीट में चाचा की मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू की।

उन्नाव: फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के एक गांव में चाचा-भतीजा में कहासुनी के बाद बीते रविवार मारपीट हो गई थी। जिसमे चाचा को गंभीर चोट आई थी। जिसका इलाज कानपुर के हैलट अस्पताल में चल रहा था। बीती रात उसकी मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू की।

बता दें कि फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के सेलापुर गांव में बीते गुरुवार गांव निवासी डालचंद्र (40) पुत्र स्व. मंगलू व भतीजे सुशील पुत्र विष्णु कुमार ने साथ में बैठकर शराब पी। नशा होने पर पुरानी बातों को लेकर उनमें कहासुनी के बाद गालीगलौज शुरू हो गई। लोगों ने बीचबचाव का प्रयास किया लेकिन, और बात बढ़ गई। इसके बाद दोनों में मारपीट हो गई।

पत्नी ने बताया कि सुशील ने पति को डंडे से पीटने के बाद जमीन में पटक दिया। इसमें डालचंद के सिर व शरीर में कई चोटें आई हैं। परिजन उसे सीएचसी ले गए जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत और बिगड़ी तो परिजन उसे कानपुर ले गए।

सोमवार देर रात इलाज के दौरान उसकी कानपुर के हैलट अस्पताल में मौत हो गई। मौत की खबर गांव पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने बीती तीन नवंबर को मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की थी। बताया गया कि शव का पोस्टमार्टम कानपुर में कराया गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
भोपाल, अगस्त 2026। जर्मनी के प्रमुख किचन ब्रांड्स में शामिल नोल्टे कुचेन ने भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत...
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
दिल्ली: बच्चे को दवा देने को लेकर विवाद के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.