Sonbhadra News: त्रिवेणी एक्सप्रेस के पहियों से निकला धुआं, यात्रियों में मचा हड़कंप

सोनभद्र: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के खैराही रेलवे स्टेशन के पास टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस (15074 डाउन) में चैन पुलिंग के बाद पहियों में घर्षण होने से धुआं निकलने लगा। यह देख यात्रियों में अफरातफरी मच गई।

चालक ने धुआं देखकर रोकी ट्रेन

रेलवे सूत्रों के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे ट्रेन खैराही रेलवे स्टेशन के पास पहुंची, तभी चालक ने पहियों से उठते धुएं को देख ट्रेन को तुरंत रोक दिया। अचानक ब्रेक लगने से यात्रियों को आग लगने का भ्रम हुआ, जिससे वे घबरा गए और हड़कंप मच गया।

40 मिनट बाद फिर चली ट्रेन

राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि चैन पुलिंग की वजह से पहियों में घर्षण हुआ, जिससे धुआं निकलने लगा। हालांकि, ट्रेन में किसी तरह की आग नहीं लगी थी, और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। जांच के बाद लगभग 40 मिनट बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
बलिया: पकड़ी थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में वांछित आरोपी को...
मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है
‘बोहुरूपी’ फ्रेंचाइज़ी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 32 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार
Ballia News: चंद्रशेखर नगर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
विश्व टेलीविजन दिवस पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा किए अपने अनुभव, बताया क्यों खास है छोटा पर्दा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.