सोनभद्र में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्या है मामला   

सोनभद्र: जिले की बभनी थाना पुलिस ने बभनी ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह उर्फ राजन सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, लूटपाट और आपराधिक धमकी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, बभनी पुलिस ने वाराणसी जिले के बड़ागांव निवासी वेद प्रकाश यादव की तहरीर पर रविवार को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह, उसके चालक लकी सिंह और सुरक्षाकर्मी धीरू सिंह व वीरू सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 (धोखाधड़ी), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना), 506 (आपराधिक धमकी), 394 (किसी को चोट पहुंचाकर लूट) और 120बी (साजिश) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। 

बयान के मुताबिक, वेद प्रकाश ने सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक को भेजे एक प्रार्थना पत्र में कहा कि बभनी ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि के चालक और सुरक्षाकर्मियों ने बभनी ब्लॉक में इंटरलॉकिंग का कार्य ठेके पर देने के नाम पर 12 अक्टूबर को उसे राबर्ट्सगंज के एक होटल में तीन लाख रुपये लेकर आने को कहा और जब वह वहां पहुंचा, तो तीनों ने मिलकर मोबाइल पर जितेंद्र सिंह से उसकी बात कराई। बयान के अनुसार, वेद प्रकाश ने आरोप लगाया कि जब उसने तर्क दिया कि बभनी ब्लॉक में कार्य करने के लिए उसका पंजीकरण नहीं है और उसका पंजीकरण कराकर कार्य आवंटित किए जाने पर वह पैसे का भुगतान करेगा, तो तीनों आरोपी उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर बभनी ले गए और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर उससे तीन लाख रुपये छीन लिए। 

बयान के मुताबिक, वेद प्रकाश घटना के बाद जितेंद्र सिंह के राबर्ट्सगंज स्थित आवास पर भी गया, लेकिन उसने अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसे जान की धमकी दी और वहां से भगा दिया। बयान में कहा गया है कि पुलिस ने घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.