- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- सीतापुर
- Sitapur News: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो लोगों की मौके पर मौत
Sitapur News: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो लोगों की मौके पर मौत
On
सीतापुर: सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बीती रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिससे बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़े - राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद बलिया के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय को माता के निधन का दुखद शोक
सुबह पता चला हादसे का
सुबह जब ग्रामीणों ने दुर्घटना देखी, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। इमलिया, तिहार और काजीकमालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
मृतकों की पहचान
पुलिस जांच में मृतकों की पहचान मुकेश (36) पुत्र हजारी, निवासी खुर्दा अजान, थाना हैदराबाद, जनपद लखीमपुर, और अशोक (35) पुत्र केशव, निवासी पिपरिया, थाना फरदहन, जनपद लखीमपुर के रूप में हुई।
परिजनों को दी गई सूचना
पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खबरें और भी हैं
पीड़ितों के दुःख में सहभागी बनना ही सच्ची सेवा : निर्भय नारायण सिंह
By Parakh Khabar
पंकज चौधरी बने यूपी भाजपा अध्यक्ष, सिर सजा प्रदेश नेतृत्व का ताज
By Parakh Khabar
Latest News
14 Dec 2025 20:23:27
बदायूं। रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की तलाश को लेकर जिला प्रशासन का अभियान लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। सिटी...
स्पेशल स्टोरी
01 Jun 2025 09:23:11
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें लोग जंगली जानवरों जैसे शेर और...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
