Sitapur News: पति ने उठाया दिल दहलाने वाला कदम, कुदाल से हमला कर पत्नी संग मासूम बेटे को मार डाला

UP News : सीतापुर जिले के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। यहां पत्नी से झगड़े के बाद पति ने कुदाल से ताबड़तोड़ हमला कर तीन साल के मासूम बेटे और पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वारदात के पीछे असल वजह अभी सामने नही आ सकी है। 

पकरिया निवासी प्रदीप गिरी पुत्र वीरबली ने गुरुवार की देर रात अपनी पत्नी भूरा देवी उम्र करीब 35 वर्ष तथा अपने मासूम बेटे आरुष उम्र करीब 3 वर्ष पर कुदाल से ताबड़तोड़ कई प्रहार कर दिया। हमले में पत्नी और मासूम दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख- पुकार की आवाज सुनकर अन्य परिजन वहां पहुंच गए और आनन- फानन में घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले गए।

यह भी पढ़े - Ballia News: सोनवानी सीएचसी में छह माह से प्रसूताओं को नहीं मिल रहा पौष्टिक आहार, योजना ठप

दोनों की हालात नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मासूम की मौत हो गई, जबकि ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान महिला की भी मौत हो गई।  घटना के बाद इमलिया सुल्तानपुर पुलिस व फोरेंसिक टीम घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच- पड़ताल की। परिजनों के साथ एंबुलेंस में गए आरोपी पति को लखनऊ पुलिस ने हिरासत में लेकर मामले की पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी प्रभातेश श्रीवास्तव ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : चितरंजन सिंह की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी, वक्ताओं ने युवाओं और किसानों के मुद्दे उठाए Ballia News : चितरंजन सिंह की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी, वक्ताओं ने युवाओं और किसानों के मुद्दे उठाए
बलिया। मानवाधिकारवादी नेता चितरंजन सिंह की छठवीं पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव सुल्तानपुर में स्मृति दिवस का आयोजन किया गया।...
Ballia News : अविनाश प्रजापति की मौत पर CMO का बयान, कहा- ट्रॉमा सेंटर में चार डॉक्टरों ने किया था परीक्षण
Ballia News: करनई में लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, एक हजार से अधिक लोगों ने कराई जांच
वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब 5 लाख करोड़ रुपये का योगदान दिया
एआई+ स्मार्टफोन के नोवा 2 प्रो और नोवा 2 नियो की बिक्री शुरू, 12,999 रुपये से उपलब्ध
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.