संभल: किशोरी का फोटो किया वायरल, शिकायत पर भाई के साथ मारपीट

संभल: हयातनगर थाना क्षेत्र में युवक ने अपना नाम लिखकर किशोरी का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शिकायत करने पर युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर किशोरी के भाई के साथ मारपीट की।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की किशोरी का फोटो गांव निवासी युवक ने मोबाइल से ले लिया। इसके बाद युवक ने अपना नाम लिखकर किशोरी का फोटो एडिट करने के बाद अपने फेसबुक अकाउंट से शेयर कर दिया। सोशल मीडिया पर फोटो शेयर होने की जानकारी सोमवार को किशोरी के भाई को हुई।

देर शाम वह शिकायत करने युवक के घर चला गया। आरोप है कि शिकायत सुनकर युवक ने किशोरी के भाई को पकड़ लिया और गाली गलौज करते हुए अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी संत कुमार ने बताया कि किशोरी के भाई की ओर से चार लोगों के खिलाफ तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
भोपाल, अगस्त 2026। जर्मनी के प्रमुख किचन ब्रांड्स में शामिल नोल्टे कुचेन ने भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत...
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
दिल्ली: बच्चे को दवा देने को लेकर विवाद के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.