Saharanpur News: पड़ोसियों के विवाद में चली गोली, 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत; आरोपी की तलाश में पुलिस की दबिश

सहारनपुर। देवबंद कोतवाली क्षेत्र के नन्हेड़ा सादा गांव में शुक्रवार देर रात पड़ोसियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। नोकझोंक और हाथापाई के दौरान चली गोली से 75 वर्षीय बुजुर्ग जयपाल सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई, जबकि पुलिस ने आरोपी की तलाश में दो टीमों का गठन किया है।

जानकारी के अनुसार, जयपाल सिंह पुत्र गेंदा सिंह अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी प्रीतम कश्यप पुत्र प्रताप सिंह से किसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान जयपाल के पास मौजूद बंदूक से गोली चल गई, जो उन्हें जा लगी। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़े - सहारनपुर में सनसनीखेज वारदात: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पत्नी ने मायके पक्ष पर लगाया आरोप

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी अभिनंदन, एसपी देहात मयंक पाठक और स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एसएसपी अभिनंदन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला नोकझोंक और हाथापाई के दौरान लाइसेंसी बंदूक से फायर होने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

पुलिस ने नामजद आरोपी प्रीतम कश्यप की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया है, जो संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। वादी पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Saharanpur News: पड़ोसियों के विवाद में चली गोली, 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत; आरोपी की तलाश में पुलिस की दबिश Saharanpur News: पड़ोसियों के विवाद में चली गोली, 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत; आरोपी की तलाश में पुलिस की दबिश
सहारनपुर। देवबंद कोतवाली क्षेत्र के नन्हेड़ा सादा गांव में शुक्रवार देर रात पड़ोसियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप...
Ram Mandir Donation Controversy: टैक्सी ड्राइवर से करोड़ों की संपत्ति तक का सफर सवालों के घेरे में, दान विवाद में नाम आने से बढ़ी चर्चा
आज का राशिफल: जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आपका दिन
Ballia News: 14 जून को होगी यूपीपीएससी प्रवक्ता प्रारंभिक परीक्षा, 13 केंद्रों पर 5643 अभ्यर्थी होंगे शामिल
Ballia News: करिहरा में 22 जून से होगी संगीतमय रामकथा, विधायक केतकी सिंह ने किया भूमि पूजन
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.