UP: सेना पर टिप्पणी के मामले में आज़म खान बरी, साक्ष्यों के अभाव में एमपी-एमएलए कोर्ट ने सुनाया फैसला

रामपुर। सेना पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में गुरुवार को एमपी एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सपा नेता आज़म खान को बरी कर दिया है।

विधायक आकाश सक्सेना ने सेना पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में सपा नेता आज़म खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में एमपी एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। अधिवक्ता विनोद शर्मा ने बताया कि आजम  खान को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है। अभियोजन पक्ष की ओर से चार गवाह पेश किए गए। सपा नेता आज़म खान वीसी के जरिए कोर्ट में पेश हुए थे।

यह भी पढ़े - UP में स्किलिंग और स्टार्टअप से बढ़ रही इनोवेशन की रफ्तार, 10 लाख युवाओं को AI प्रशिक्षण का लक्ष्य

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.