Rampur News: सपा नेता आजम खान को कोर्ट से लगा झटका, अपील हुई खारिज

Rampur: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान (Azam Khan) को रामपुर की एमपी एमएलए कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने निचली अदालत के सजा के फैसले को बरकरार रखते हुए आजम खान (Azam Khan) की अपील को खारिज कर दिया है। हेड स्पीच मामले में लोअर कोर्ट के द्वारा उनको 2 साल की सजा सुनाई गई थी।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान (Azam Khan) दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में गत 18 अक्टूबर को कोर्ट के द्वारा 7 साल की सजा सुनाए जाने के बाद सीतापुर की जेल में बंद है। उन पर लगभग 84 मुकदमे दर्ज हैं पिछले दिनों रामपुर की एमपी एमएलए लोअर कोर्ट के द्वारा उनको शहजाद नगर थाने में दर्ज हेट स्पीच मामले में 2 साल की सजा सुनाई थी।

आजम खान इसी सजा के खिलाफ एमपी एमएलए विशेष कोर्ट में अपील में गए थे लेकिन उन्हें कोर्ट से बड़ा झटका लगा है और लोअर कोर्ट की सजा को बरकरार रखते हुए उनकी अपील को खारिज कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.