Fatehpur News: महिला की हैवानियत भरी हत्या, पहले पिलाई शराब फिर पत्थर से कुचलकर उतारा मौत के घाट

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। किशनपुर थाना क्षेत्र के दमहा नाले के पास जंगल में एक महिला की अर्धनग्न हालत में लाश बरामद हुई है। महिला की बेहद बेरहमी से हत्या की गई थी, जिसे देखकर पुलिस और ग्रामीणों के होश उड़ गए।

बाजार के बहाने ले गया, जंगल में की दरिंदगी

पीड़िता सोमवार शाम बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि दमहा नाले के पास एक महिला का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में है, और उसका चेहरा बुरी तरह से पत्थर से कुचला हुआ है।

पड़ोसी निकला हत्यारा, हिरासत में कबूला जुर्म

जांच में सामने आया कि महिला को आखिरी बार उसके पड़ोसी सर्वेश निषाद के साथ देखा गया था। शक के आधार पर पुलिस ने सर्वेश को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि वह महिला को बाजार ले गया था, जहां दोनों ने शराब खरीदी और जंगल की ओर चले गए।

हैवानियत की हदें पार

आरोपी ने बताया कि उसने महिला को शराब पिलाकर बेहोश किया, फिर उसके मुंह पर पत्थर से वार किया। जब महिला जमीन पर गिर गई, तो उसने उसके निजी अंगों में हाथ डालकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जब महिला दर्द से तड़पने लगी तो उसने चेहरे पर पत्थर से कई बार वार कर उसकी हत्या कर दी, ताकि उसकी पहचान न हो सके। इसके बाद उसने शव को दमहा नाले के पास फेंक दिया।

पुरानी रंजिश का शक, अवैध संबंधों की भी चर्चा

पूछताछ में सर्वेश ने यह भी कहा कि उसे शक था कि उसके पिता की मौत में महिला का हाथ था, इसी वजह से उसने हत्या की योजना बनाई। हालांकि इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश और अवैध संबंधों की चर्चाएं भी ग्रामीणों में हैं। पुलिस इस पहलू की भी गहनता से जांच कर रही है।

दुष्कर्म से किया इनकार, रिपोर्ट का इंतजार

सर्वेश ने महिला के साथ दुष्कर्म करने से इनकार किया है, लेकिन पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ था या नहीं।

जांच जारी, पुलिस ने जुटाए साक्ष्य

घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या, सबूत मिटाने और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

यह वारदात महिला सुरक्षा और सामाजिक संवेदनशीलता पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है और लोग जल्द से जल्द आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा
बलिया : रेवती थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर...
Chandauli News: ग्रेट निकोबार बचाओ अभियान की शुरुआत, कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
फिटनेस के साथ स्वाद का संतुलन: सोनी सब के कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा चीट मील्स
'पुष्पा इम्पॉसिबल' ने पूरे किए 4 सफल वर्ष, प्रेरणादायक कहानियों से जीता दर्शकों का दिल
Ballia News: प्राथमिक विद्यालय परिसर में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.