रामपुर: एक साथ उठे देवर भाभी के शव, हर आंख हुई नम

रामपुर: गुरुवार को देवर भाभी की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शुक्रवार को दोनों के शव गांव पहुंचने के बाद कोहराम मच गया। दोपहर में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

बताते चलें कि केमरी थाना क्षेत्र के गांव रामनगारिया निवासी लक्ष्मन लोधी का 25 वर्षीय पुत्र इंद्रपाल अपनी भाभी गीता (26) के साथ बाइक से रामपुर आ रहे थे, जबकि दूसरी बाइक पर इंद्रपाल की पत्नी कुसुम भी शहर आ रही थी। शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव चमरौआ के पास तीनों लोग सड़क किनारे खड़े होकर बाते कर रहे थे। 

तेजी से आ रहे ट्रक ने तीनों को टक्कर मारकर घायल कर दिया था। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन डाक्टरों ने इंद्रपाल और उसकी भाभी गीता को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। शुक्रवार को दोनों के शव जब घर पहुंचे, तो महिलाओं ने रोना पीटना शुरू कर दिया। पूरे दिन गांव में चीख पुकार मचती रही। एक साथ घर से दो शव निकलने के दौरान हर व्यक्ति की आंखे नम हो गई थी।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’ ‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’
मुंबई, सितंबर 2026: गणेश चतुर्थी के दौरान भक्त भगवान गणेश के प्रिय वाहन मूषक महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं...
Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.