रामपुर: गर्मी से बेहोश होकर कक्षा 6 की छात्रा गिरी, दो दिन पहले भी सात बच्चे हुए थे बेहोश

रामपुर। गुरुवार को कक्षा छह की छात्रा उमस भरी गर्मी के चलते स्कूल में बेहोश होकर गिर गई। इससे स्कूल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में प्रधानाध्यापक ने उसके चेहरे पर पानी के छींटे मारे, उसके पैरों के तलुओं को सहलाया। होश आने पर छात्रा को प्रधानाध्यापक अपने वाहन से उसे घर छोड़कर आए। उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल है। पिछले कई दिन से मौसम अचानक बदल रहा है। लोग पसीने में तर बतर हो रहे हैं। बच्चों को स्कूल जाने में परेशानियां आ रही हैं। उमस भरी गर्मी में बच्चे बेहोश होकर गिर रहे हैं, लेकिन प्रशासन सरकारी स्कूलों का समय नहीं बदल रहा है।

टांडा के गांव कसिया कुडा निवासी शकील की 12 साल की बेटी गुलजार पूर्व माध्यमिक विद्यालय करखेडा में कक्षा छह की छात्रा है। गुरुवार को 11 बजे वह गर्मी में बेहोश होकर गिर गई। इससे छात्रों ने चीख-पुकार मचा दी। प्रधानाध्यापक मौके पर पहुंचे और छात्रा को होश में लाने के लिए उसके चेहरे पर पानी के छींटे मारे। उसके हाथ व पैरों के तलुओं पर मालिश की। इसके बाद छात्रा होश में आ गई। तब प्रधानाध्यापक उसे अपने वाहन से घर छोड़कर आए।

दो दिन पहले सात बच्चे हुए थे बेहोश
दो दिन पहले भी उमस भरी गर्मी के कारण जिले के कई सरकारी स्कूलों के सात छात्र-छात्राएं बेहोश हो गए थे। इसके बाद भी जिला प्रशासन द्वारा अभी तक स्कूलों का समय नहीं बदला गया है। बच्चे सुबह आठ से दोपहर दो बजे स्कूलों में पढ़ाई कर रहे हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अधिशासी अभियंताओं को पत्र लिखकर बिजली कटौती रोकने के लिए कहा था, लेकिन अभी भी समय से बिजली नहीं मिल रही है।

यह भी पढ़े - Badaun News: बहन के होने वाले पति से फोन पर करती थी बात, मना करने पर किशोरी ने खाया ज़हर, इलाज के दौरान मौत

करीब 11 बजे उमस भरी गर्मी की वजह से कक्षा छह की छात्रा बेहोश होकर गिर गई। उसके चहेरे पर पानी के छींटे मारकर होश में लाया गया। इसके बाद छात्रा को घर छोड़ा गया। स्कूल के समय में बिजली नहीं मिल रही है।-जय प्रकाश, प्रधानाध्यापक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय करखेडा

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : कम्पोजिट विद्यालय पुरास के सात होनहार छात्रों ने बनाई मेरिट में जगह, मिला नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र Ballia News : कम्पोजिट विद्यालय पुरास के सात होनहार छात्रों ने बनाई मेरिट में जगह, मिला नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र
बलिया। ‘हिन्दुस्तान ओलंपियाड’ के पिछले सत्र का परिणाम घोषित होने के बाद जिले की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने...
बलिया के 17 परिषदीय विद्यालय बने नवाचार के केन्द्र, खगोल प्रयोगशालाएं बनीं आकर्षण का केंद्र, मऊ से पहुंचे छात्र शैक्षिक भ्रमण पर
छात्रनेता देवेन्द्र सिंह को श्रद्धांजलि देने बलिया पहुंचे इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष रामाधीन सिंह, लोकतंत्र को लेकर कही प्रेरणादायक बात
Ballia News: सावन में बलियावासियों को रेल मंत्रालय से बड़ी सौगात – अब सीधे होंगे अयोध्या, महाकाल और वैष्णो देवी के दर्शन
Lakhimpur Kheri News: अज्ञात वाहन ने कांवड़ियों से भरी ट्रॉली को मारी टक्कर, 24 से अधिक घायल, 11 की हालत गंभीर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.