- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- रामपुर
- भतीजे से इश्क में पड़ी चाची, थाने में मचाया हाईवोल्टेज ड्रामा
भतीजे से इश्क में पड़ी चाची, थाने में मचाया हाईवोल्टेज ड्रामा
On
रामपुर, पटवाई। प्यार की राह में रिश्तों की दीवारें भी बेअसर साबित हो रही हैं। ऐसा ही एक मामला पटवाई थाना क्षेत्र के एक गांव से सामने आया, जहां एक महिला अपने ही भतीजे के साथ प्रेम में पड़ गई। दो बच्चों की मां यह महिला अपने भतीजे के साथ जाने की जिद पर अड़ गई, जिससे थाने में जमकर ड्रामा हुआ।
बताया गया कि महिला के दो बच्चे हैं, जिनमें एक महज छह महीने का है। मामले को लेकर थाने में काफी देर तक हंगामे जैसी स्थिति बनी रही। खबर लिखे जाने तक महिला पटवाई थाने में ही मौजूद थी।
इस बीच, थाना प्रभारी संदीप मिश्रा ने बताया कि किसी महिला को रात भर थाने में नहीं रोका जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि महिला समझाने के बावजूद अपनी बात पर अड़ी हुई है और फिलहाल पुलिस मामले को शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश कर रही है।
खबरें और भी हैं
कानपुर में दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, दो घायल
By Parakh Khabar
दुनिया का पहला एक्सचेंज: NSE में अब नैनोसेकंड में होगा ऑर्डर कन्फर्म
By Parakh Khabar
Latest News
13 Apr 2026 05:50:43
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
