प्रयागराज: मूर्ति विसर्जन करने जा रहे युवक को मारी गोली, मचा हड़कंप

प्रयागराज। प्रयागराज के उतरांव थाना क्षेत्र के लिलवारा गांव में मंगलवार को मूर्ति विसर्जन करने जा रहे युवक को गोली मार दी गयी। गोली लगने से युवक घायल हो गया।  उसके बनाएं पैर के घुटने के पास लगी। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया है।

जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक अवधेश यादव (27) पुत्र अमृत लाल लिलवारा गांव का रहने वाला है। साथी युवक ने बताया कि मंगलवार को वह ग्रामीणों के साथ दुर्गा विसर्जन करने जा रहा था। गांव के ट्यूबेल मंदिर के पास पड़ोस के लल्ला यादव (30), सचिन यादव(28) और राजा बाबू तीनों बाइक से जा रहे थे। वह शराब के नशे में थे। अवधेश से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

यह भी पढ़े - Ballia News : सड़क हादसे में मृत शिक्षक को श्रद्धांजलि देते वक्त भावुक हुए टीम मेंबर्स

Ballia tak

मामला बढ़ने पर तीनों में से किसी एक ने फायरिंग कर दिया। गोली अवधेश के बाएं पैर के घुटने के पास जा लगी। उधर गोली चलते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर उतरांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ईएमओ डॉ. सोनू सिंह ने बताया कि युवक के बाएं पैर के घुटने के पास गोली लगी है, इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर पंकज त्रिपाठी ने बताया कि युवक को इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल ले जाया गया है। अभी परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज
बलिया। वीआईपी मूवमेंट, प्रशासनिक कार्यों और आपातकालीन सेवाओं को सुगम बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी तहसील और विकास...
प्रेमिका की तवे से हत्या, 21 दिन बाद ऐसे कातिल तक पहुंची पुलिस
Hardoi News: चुनावी रंजिश में प्रधान पति ने साथियों संग चाचा की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में सनसनी
बलिया बेसिक शिक्षा की बड़ी खबर: जिला रैली/जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता की तिथियां घोषित, जानिए पूरा शेड्यूल
बलिया विकास भवन कर्मचारी महासंघ: द्विवार्षिक अधिवेशन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.