प्रयागराज : दो बाइक की टक्कर, पत्रकार समेत तीन की मौत

नैनी/ शंकरगढ़/ प्रयागराज: बुधवार की देर शाम करीब 6 बजे नारीबारी के पास झंझरा चौबे गांव के पास दो बाइक और स्कूटी में आपस में टकरा गयी। जिसमे एक पत्रकार समेत तीन लोगों की मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार रोहिणी कुमार सिंह उम्र लगभग 48 वर्ष जो कि एक निजी न्यूज चैनल में रिपोर्टर था। वह अपने साथी आशीष केसरवानी उम्र 25 वर्ष के साथ कोरांव से न्यूज़ कवरेज से वापस अपने घर रानीगंज शंकरगढ आ रहा था। वही सुशील द्विवेदी उम्र 45 वर्ष बाइक से नारीबारी की ओर जा रहा था। नारीबारी से 2 किमी पहले झंझरा चौबे गांव के पास पहुंचते ही बाइक और स्कूटी में भीषण टक्कर हो गयी। जिसमें तीनों गम्भीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी होने पर शंकरगढ एसओ और नारीबारी चौकी इंचार्ज पुलिस ने पहुंचकर इलाज के लिए सीएचसी शंकरगढ भेजा। जहां डॉक्टरों ने हालत गम्भीर देखते हुए प्रयायराज के लिए  रेफर कर दिया। बाइक सवार सुशील द्विवेदी की रास्ते मे मौत हो गई, वहीं पत्रकार रोहिणी एवं आशीष केसरवानी की एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर तीनों मृतकों के घर पर कोहराम मच गया। परिजनों की रो-रोकर बुरा हाल है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’ ‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’
मुंबई, सितंबर 2026: गणेश चतुर्थी के दौरान भक्त भगवान गणेश के प्रिय वाहन मूषक महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं...
Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.