Prayagraj News: बच्चे की मौत के मामले में दो शिक्षिकाएं गिरफ्तार, स्कूल पर गंभीर आरोप

प्रयागराज। नैनी थाना क्षेत्र के महेवा स्थित एक निजी स्कूल में तीन साल के मासूम छात्र की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो शिक्षिकाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि पिटाई के चलते छात्र की हालत बिगड़ी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामला महेवा स्थित डीडीएस स्कूल का है, जहां वीरेंद्र कुमार जायसवाल के तीन वर्षीय बेटे शिवाय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि स्कूल की दो शिक्षिकाओं ने बच्चे की बुरी तरह पिटाई की थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी जान चली गई।

यह भी पढ़े - पति की पेशी सुनिश्चित कराने का जरिया नहीं है बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका : इलाहाबाद हाईकोर्ट

मृतक के पिता वीरेंद्र ने नैनी थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें कहा गया था कि डीडीएस स्कूल की शिक्षिकाओं ने उनके बेटे शिवाय के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए पिटाई की। पुलिस ने इस शिकायत पर मुकदमा अपराध संख्या 228/2025, धारा 105 बीएनएस के तहत अज्ञात शिक्षिकाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

जांच के दौरान शिक्षिकाएं आरती जायसवाल और शिवांगी जायसवाल के नाम सामने आए, जिन्हें नैनी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है।

बच्चे की मौत के बाद से परिजन पुलिस की कार्रवाई को लेकर नाराज थे और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे थे। फिलहाल पुलिस घटना के पीछे की वजह और पिटाई के कारणों की गहन जांच कर रही है।

यह घटना शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है, जहां नौनिहालों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’ बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर
आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर
बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.