प्रयागराज: फर्जी दरोगा गिरफ्तार, ठेले वालों और ढाबा मालिकों से करता था वसूली

प्रयागराज। सराय इनायत क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया, जो ढाबा मालिकों और ठेले वालों को धमकाकर वसूली करता था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में कई दिनों से शिकायतें मिल रही थीं कि एक व्यक्ति दरोगा बनकर ढाबों पर मुफ्त खाना खा रहा है और पैसे मांगने पर धमकाता है। साथ ही, वह ठेलों पर सामान बेचने वालों से भी अवैध वसूली करता था।

आरोपी की पहचान गाजीपुर के मोहम्मदाबाद निवासी अरुण यादव के रूप में हुई है। उसने खुद को सराय इनायत थाने का दरोगा बताकर इलाके में कमरा किराए पर लिया और बिना किराया दिए फरार हो जाता था।

पुलिस ने उसे रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया और गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि वह झांसी में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। फिलहाल, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, और आगे की कार्रवाई जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’ ‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’
मुंबई, सितंबर 2026: गणेश चतुर्थी के दौरान भक्त भगवान गणेश के प्रिय वाहन मूषक महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं...
Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.