प्रयागराज : शाही जामा मस्जिद मामले की सुनवाई अब 13 मई को, एएसआई ने रिपोर्ट सौंपी

प्रयागराज। संभल स्थित शाही जामा मस्जिद को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने अपनी सर्वे रिपोर्ट पेन ड्राइव के जरिए दाखिल कर दी है। कोर्ट ने इस रिपोर्ट को सुरक्षित रखने के निर्देश रजिस्ट्रार जनरल को दिए हैं। अब इस मामले की अगली सुनवाई 13 मई 2025 को होगी।

एएसआई की ओर से शनिवार को ही जवाबी हलफनामा दाखिल किया गया था, जिसकी एक प्रति मस्जिद प्रबंधन समिति के अधिवक्ता को ईमेल के माध्यम से भेजी गई थी। सोमवार को सुनवाई के दौरान एएसआई और राज्य सरकार की ओर से दाखिल हलफनामों की हार्ड कॉपी भी रिकॉर्ड में दर्ज की गई।

यह आदेश न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल की एकलपीठ ने मस्जिद कमेटी की ओर से दाखिल सिविल पुनरीक्षण याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि पहले से जारी अंतरिम आदेश आगामी सुनवाई तक प्रभावी रहेगा।

गौरतलब है कि मस्जिद प्रबंधन समिति ने 19 नवंबर 2024 को संभल कोर्ट द्वारा पारित आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। इस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने 8 जनवरी 2025 को सिविल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगा दी थी। पिछली सुनवाई में एएसआई ने जवाब दाखिल करने के लिए 48 घंटे का समय मांगा था, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया था।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार
बलिया। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवती थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।...
गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर नवकुंडी महायज्ञ, श्रद्धालुओं ने दीं आहुतियां
Ghaziabad News: कंटेनर की टक्कर से दो सगी बहनों की मौत, फुफेरा भाई गंभीर घायल
Amethi News: शादी समारोह में डांस को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; एक की मौत, दो घायल
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में दान प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच का दायरा बढ़ाने की सिफारिश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.