उमेशपाल हत्याकांड: शहीद सिपाहियों के परिजनों को सीएम योगी करेंगे सम्मानित

प्रयागराज। चर्चित उमेश पाल हत्याकाण्ड में शहीद हुए दोनों सिपाहियों के परिवारीजनो को प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ 21 अक्टूबर को सम्मानित करेंगे। यह आयोजन राजधानी लखनऊ के रिजर्व पुलिस लाइंस में स्मृति दिवस पर किया जायेगा। 

बता दें कि विधायक रहे राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की सुरक्षा में तैनात कॉन्स्टेबल संदीप निषाद और राघवेंद्र सिंह 24 फरवरी 2023 को धूमनगंज में उमेश पाल पर हुए हमले में शहीद हो गये थे। उस दौरान अतीक के बेटे असद और उसके गैंग के अन्य लोगों ने उमेश पाल के घर के बाहर ताबड़तोड़ बम से हमला किया था। जिसमें  संदीप और राघवेंद्र ने गैंग के लोगों से उमेश पाल को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी थी।

हालांकि दोनों सिपाही हमलावरों की गोलियों और बम से घायला हो गए थे। जिसमें संदीप निषाद की मौके पर ही मौत हो गई थी। वही राघवेंद्र की मौत इलाज के दौरान हुई थी। दोनों शहीदों के परिजनों को 21 अक्टूबर को राजधानी लखनऊ स्थित रिजर्व पुलिस लाइन्स में मनाए जाने वाले पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  सम्मानित करेंगे।

खबरें और भी हैं

Latest News

भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
भोपाल, अगस्त 2026। जर्मनी के प्रमुख किचन ब्रांड्स में शामिल नोल्टे कुचेन ने भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत...
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
दिल्ली: बच्चे को दवा देने को लेकर विवाद के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.