प्रतापगढ़: नाबालिग दिव्यांग से दुष्कर्म के दोषी को कोर्ट ने सुनाई 20 साल के कारावास की सजा, अर्थदंड भी लगाया

प्रतापगढ़। अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पाक्सो अधिनियम आलोक द्विवेदी ने दिव्यांग नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म के आरोपी को दोषी पाते हुए सजा सुनाई। राजेंद्र उर्फ राजेश निवासी थाना लालगंज को 20 वर्ष की कारावास व 50 हजार रूपया अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड की राशि पीड़िता को उसके मानसिक एवं चिकित्सा आघात एवं पुनर्वास हेतु प्रदान किया जाएगा। वादी मुकदमा ने कोर्ट को बताया की उसकी 15 वर्षीय पुत्री विकलांग है।

11 नवंबर 2017 को वह शाम करीब  6:30 बजे पड़ोस की दुकान पर सामान लेने गई थी। दुकानदार राजेंद्र ने उसकी पुत्री को अंधेरे में अकेला पाकर जबरन हांथ पकड़कर घसीटते हुए बगल के छप्पर में ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ समय तक उसकी पुत्री को घर वालों ने नहीं देखा तो खोजबीन की। उसकी पुत्री पीडिता मिली तो उसकी हालत देखकर सभी दंग रह गए।

पूछताछ पर उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। आरोपी राजेंद्र दुकान छोड़कर भाग गया था। अभियोजन द्वारा छह गवाहों को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। राज्य की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक देवेश चंद्र त्रिपाठी व अशोक त्रिपाठी ने की। 

खबरें और भी हैं

Latest News

भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
भोपाल, अगस्त 2026। जर्मनी के प्रमुख किचन ब्रांड्स में शामिल नोल्टे कुचेन ने भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत...
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
दिल्ली: बच्चे को दवा देने को लेकर विवाद के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.