मोना के जन्मदिन पर नारी सशक्तीकरण को समर्पित भव्य आयोजन, विशिष्ट महिलाओं का हुआ सम्मान

लालगंज, प्रतापगढ़। क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा 'मोना' के जन्मदिन पर रविवार को सामाजिक सरोकार और नारी सशक्तीकरण को समर्पित विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जन्मदिन के इस खास मौके पर बाबा घुइसरनाथ धाम में "नारी सशक्तीकरण सम्मान–2025" समारोह आयोजित किया गया, जिसमें समाज और राष्ट्र निर्माण में विशेष योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक मंच पर केक काटकर बांटी गई खुशियां

बाबा धाम स्थित सांस्कृतिक रंगमंच पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। इसके साथ ही बाबा का आशीर्वाद लेकर विधायक की लंबी उम्र और लोकमंगल की कामना की गई।

सशक्त महिलाओं को किया गया सम्मानित

जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में एंटी रोमियो प्रभारी प्रीती कटियार, कस्तूरबा गांधी विद्यालय सांगीपुर की वार्डन आराधना यादव, लालगंज वार्डन वंदना पाण्डेय, सामाजिक कार्यकर्ता मंदाकिनी तिवारी, शिक्षिका कामना उपाध्याय, महिला आरक्षी सुप्रिया और अखिलेश यादव को शॉल, पुष्पगुच्छ और श्रीराम दरबार का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बब्लू, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, और शिक्षाविद केडी मिश्रा ने प्रदान किया।

सशक्तिकरण पर प्रेरणादायक वक्तव्य

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रमुख दृगपाल यादव और संयोजन अधिवक्ता शैलेन्द्र मिश्र ने किया, जबकि संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने संभाला। विशिष्ट वक्ताओं ने महिला सुरक्षा, बालिका शिक्षा और क्षेत्रीय विकास में विधायक मोना की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस मौके पर डॉ. अमिताभ शुक्ल, रामकृपाल पासी, लालजी यादव, और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने विधायक के योगदान को रेखांकित किया।

तहसील में अधिवक्ताओं ने भी मनाया जन्मदिन

लालगंज तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने भी विधायक मोना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस आयोजन में गीता सिंह, विकास मिश्र, शेष तिवारी, संतोष पाण्डेय, सुरेन्द्र सिंह समेत कई अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया और केक काटकर शुभकामनाएं दीं।

स्वच्छता कर्मियों का हुआ सम्मान

लालगंज कैम्प कार्यालय पर कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक के जन्मदिन के उपलक्ष्य में स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के दर्जनों कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने विधायक मोना के सामाजिक सरोकारों की सराहना की।

यह आयोजन न केवल जन्मदिन समारोह रहा, बल्कि महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता का उदाहरण भी बना।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.