पीलीभीत एनकाउंटर: पंजाब में पुलिस चौकी पर बम फेंकने वाले तीन कुख्यात अपराधी ढेर

पीलीभीत/लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में सोमवार तड़के स्थानीय पुलिस और पंजाब पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन कुख्यात अपराधियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया। ये अपराधी पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर बम फेंकने की घटना में शामिल थे। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए हैं।

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया कि ये अपराधी गुरदासपुर में ग्रेनेड/बम फेंकने की वारदात के बाद फरार थे। पीलीभीत के थाना पूरनपुर क्षेत्र में इनकी लोकेशन मिलने पर स्थानीय पुलिस और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने इन्हें घेर लिया। मुठभेड़ के दौरान तीनों अपराधी पुलिस की गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में ले जाते हुए मौत

घायल अपराधियों को तुरंत पूरनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इनकी पहचान गुरदासपुर के गुरविंदर (25), वीरेंदर सिंह (23), और जसन प्रीत सिंह उर्फ प्रताप सिंह (18) के रूप में हुई है।

बरामदगी और आगे की कार्रवाई

मौके से कई हथियार और गोलियां बरामद की गईं। पुलिस ने इस घटना से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है। कानूनी प्रक्रिया के तहत शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

untitled24.jpg

पुलिस की सतर्कता पर सराहना

अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है। गुरदासपुर में हुए बम हमले के बाद से ही ये अपराधी फरार थे और सुरक्षा एजेंसियों के लिए सिरदर्द बने हुए थे।

इस मुठभेड़ ने अपराधियों के खिलाफ पुलिस की मुस्तैदी को एक बार फिर साबित किया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’ ‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’
मुंबई, सितंबर 2026: गणेश चतुर्थी के दौरान भक्त भगवान गणेश के प्रिय वाहन मूषक महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं...
Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.