पीलीभीत: फिर शराब भट्ठी के बाहर मारपीट, सभासद समेत कई घायल..पुलिस के सामने चली बोतलें

पीलीभीत: शहर के नौगवां चौराहा पर स्थित शराब भट्टी के बाहर मामूली कहासुनी के बाद जमकर बवाल हुआ। दो पक्षों में मारपीट हुई। एक दूसरे पर शराब की बोतलें तक फोड़ दी गई। जिसमे सभासद समेत कई लोग घायल हो गए। चेयरमैन के पति के बीच बचाव कराने पर उनके वा पुलिस के सामने भी मारपीट होती रही।

घटना को सांप्रदायिक रंग देने की भी कोशिश की गई। जिसके बाद दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। तनाव को देखते हुए घायलों का भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मेडिकल परीक्षण कराया गया। कुछ लोग हिरासत में भी लिए गए। हालांकि घटना की वजह स्पष्ट नहीं की जा सकी।

यह भी पढ़े - बांदा में ‘आशिकों का मेला’ संपन्न: नटबली मंदिर में प्रेमी-प्रेमिकाओं ने टेका माथा, जानिए धार्मिक मान्यता

घटना रविवार रात को व्यस्ततम नौगवां चौराहा पर हुई। एक पक्ष से पकड़िया मोहल्ला के निवासी शरद और शिव थे। दूसरी तरफ से नगर पंचायत नौगवा पकड़िया के निवासी सभासद अल्ताफ, शिवांशू थे। एक पक्ष से अल्ताफ ने बताया कि वह फोन पर अपनी साली से बात कर रहे थे। इस बीच आरोपी आए और नाम लेते हुए हमला कर दिया। मारपीट कर दी और शराब की बोतल मारी। शिवांशु ने सभासद को पिटते हुए देखा तो आ गया।

उसके बाद हमलावरों ने उसे भी पीटा और लहुलुहान कर दिया। इस दौरान चेयरमैन नौगवां के पति संतोख संधू स्कूटी पर सवार होकर सभासद राजकुमार संग ओवर ब्रिज से गुजर रहे थे। उन्होंने मारपीट देखी तो आ गए और बीच बचाव कराने के लिए पहुंचे। पुलिस भी आ गई थी। आरोप है कि उनके सामने भी मारपीट की गई। घटना के बाद सांप्रदायिक झगड़े का शोर मच गया।

जिसके बाद कोतवाली और सुनगढ़ी पुलिस आई और घायलों को मेडिकल कालेज इलाज के लिए भेजा। उधर दूसरे पक्ष भी लोग जमा हो चुके थे। कोतवाल नरेश त्यागी, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी आशुतोष रघुवंशी भी आ गए। घायलों से जानकारी की । इसके बाद घटना की वजह को लेकर पड़ताल चलती रही। सभासद का आरोप था कि पुलिस उनसे भी अभद्रता करती रही।

अभी हाल ही में हुई थी हत्या के बाद फजीहत: सुनगढ़ी क्षेत्र में पुलिसिंग पर फिर सवाल उठ गए।अभी हाल ही में गौहनिया चौराहा पर शराब भट्ठी को लेकर हत्याकांड के बाद बबाल हुआ था। इसके बाद अब नौगवां  चौराहा पर हुआ झगड़ा भी शराब भट्टी के पास हुआ। इस चौराहा पर भी 24 घंटे पुलिस रहती है। एक साल पहले रेलवे क्रासिंग के पास हत्या ने भी पुलिसिंग पर सवाल उठाए थे। मगर जिम्मेदार सख्ती नहीं कर सके।

मैं स्कूटी से एक साथी संग जा रहा था। ओवर ब्रिज पर पहुंचकर देखा तो एक सभासद को भीड़ पीट रही थी। बीच बचाव कराने को गए थे। फिर पुलिस भी आ गई। कुछ लोग गुंडई कर रहे थे। इसे लेकर कारवाई होनी चाहिए। संतोख संधू, चेयरमैन पति नौगवां पकड़िया 

दो पक्षों में शराब की दुकान के पास मारपीट हुई है। घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। अभी वजह को लेकर कुछ सामने नहीं आया है। आशुतोष रघुवंशी, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.