मुरादाबाद: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, मां की मौत, बेटा गंभीर

मुरादाबाद/पाकबड़ा: तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई और बेटा व भाई घायल हो गये। राहगीरों ने ट्रक के चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।

संभल जिले के गांव नरेटा निवासी अमीर जहां (37) पत्नी फारूक अपने भाई मुमसाद हुसैन पुत्र हुसैन बख्श निवासी घंसूरपुर थाना एचौड़ा कम्बोह के साथ बेटे शाहरुख को दवा दिलाने के लिए बाइक द्वारा नरेटा से मुरादाबाद जा रही थी। जैसे ही वह हाईवे पर लोदीपुर राजपूत गांव के सामने पहुंचे तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। 

टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर जा गिरे। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बेटा शाहरुख़ गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने बच्चे एवं युवक को सड़क से उठाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां बेटे की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
भोपाल, अगस्त 2026। जर्मनी के प्रमुख किचन ब्रांड्स में शामिल नोल्टे कुचेन ने भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत...
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
दिल्ली: बच्चे को दवा देने को लेकर विवाद के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.