- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News: बलिया पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार
Ballia News: बलिया पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार
On

हल्दी, बलिया: पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हल्दी थाना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
गिरफ्तार युवक की पहचान गोलू रजक (25 वर्ष), पुत्र महेश रजक, निवासी हल्दी बगीचा टोला, थाना हल्दी के रूप में हुई है। उसे रेपुरा चैनछपरा चौमुहानी के पास से पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(3), 317(2) बीएनएस के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह के अनुसार, आरोपी गोलू रजक के खिलाफ पहले से ही हल्दी थाने में आबकारी अधिनियम की धारा 60 एवं आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 308, 323, 324, 325, 504 व 506 के तहत कई मामले दर्ज हैं।
खबरें और भी हैं
'डॉक्टर डेथ' गिरफ्तार: 100 हत्याओं के पीछे का हैवान चेहरा बेनकाब
By Parakh Khabar
Latest News
21 May 2025 21:07:02
शाहजहांपुर। मंगलवार रात शाहजहांपुर के कटरा-जलालाबाद मार्ग पर चंदौखा गांव के सामने एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार...
स्पेशल स्टोरी
30 Dec 2024 18:34:19
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उनका एक...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.