Moradabad News: एक लाख रुपये रिश्वत लेने का आरोपी लेखपाल निलंबित, जिलाधिकारी ने की कार्रवाई

मुरादाबाद: अनुसूचित जाति के व्यक्ति से पट्टे के नाम पर एक लाख रुपये की रिश्वत मांगना सदर तहसील के लेखपाल सुमन को भारी पड़ गया। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने तत्काल प्रभाव से लेखपाल को निलंबित कर उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आदेश उप जिलाधिकारी को दिया है। हालांकि अभी उप जिलाधिकारी को यह नहीं पता कि उनका लेखपाल निलंबित हो गया।

जिलाधिकारी की सख्त कार्यशैली से राजस्वकर्मी सहमे हैं। जिलाधिकारी ने पिछले दिनों एक अन्य लेखपाल के अलावा मतदाता सूची बनाने में लापरवाही बरतने वाले कई बीएलओ को निलंबित कर दिया था। अब सदर तहसील के लेखपाल पर गाज गिरी है। सदर तहसील के जिलाधिकारी को शिकायतकर्ता ने व्हाट्सएप पर एक वीडियो क्लिप भेजा। जिसमें लेखपाल सुमन पर आरोप है कि उसने अनुसूचित जाति के व्यक्ति से पट्टे के नाम पर एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। 

इस आडियो क्लिप को सुनने और जानकारी कराने के बाद जिलाधिकारी ने रिश्वत मांगने के आरोपी लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उप जिलाधिकारी सदर को तहसील सदर में तैनात लेखपाल सुमन को विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने का आदेश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्य में लापरवाही करने और भ्रष्ट कर्मियों को कतई बख्शेंगे नहीं। अधिकारी-कर्मचारी अपनी लचर कार्यशैली उप जिलाधिकारी विनय पांडेय ने बताया कि अभी इस मामले की जानकारी उनको नहीं है। जिलाधिकारी का आदेश मिलने पर उसका पालन कराएंगे।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’ ‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’
मुंबई, सितंबर 2026: गणेश चतुर्थी के दौरान भक्त भगवान गणेश के प्रिय वाहन मूषक महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं...
Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.