Moradabad: अमरोहा से दवमुरादाबाद: अमरोहा से दवा लेने आई महिला से नकदी लूटी, बाइक सवार बदमाश फरार लेने आई महिला से नकदी छीनकर बाइक सवार फरार

मुरादाबाद: मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धि विहार स्थित एलआईसी ऑफिस के पास गुरुवार को अमरोहा से दवा लेने आई एक महिला के साथ लूट की वारदात हो गई। दो बाइक सवार बदमाश दिनदहाड़े महिला से दो हजार रुपये छीनकर फरार हो गए।

अमरोहा बाईपास निवासी महक पत्नी भूरा ने मझोला पुलिस को बताया कि वह अपनी मां शबनम परवीन की दवा लेने दिल्ली रोड स्थित एक महिला चिकित्सक के क्लीनिक पर आई थीं। जैसे ही वह एलआईसी ऑफिस के पास पहुंचीं, पीछे से आए दो बाइक सवार रुके। महक ने उनसे रास्ता पूछा ही था कि हेलमेट पहने दोनों बदमाशों ने उनके हाथ से दवा का पर्चा और दो हजार रुपये झपट लिए और तेजी से फरार हो गए।

यह भी पढ़े - बलिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई, हालत गंभीर; तीन आरोपी गिरफ्तार

महिला के शोर मचाने पर मौके पर भीड़ जुट गई, लेकिन तब तक बदमाश गायब हो चुके थे। स्थानीय लोगों की मदद से महक को खुशहालपुर पुलिस चौकी ले जाया गया, जहां उन्होंने पूरी घटना बताई। सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की।

मझोला थाना पुलिस ने महिला की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है और बदमाशों की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.