महिला सिपाही के साथ दबंगों ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा, घटना CCTV में कैद...FIR दर्ज 

मुरादाबाद। थाना सिविल लाइन इलाके में महिला सिपाही के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। मारपीट करने का वीडियो  सामने आया है।

अमरीन नाम की महिला सिपाही के साथ थाना सिविल लाइन क्षेत्र के चक्कर की मिलक में उस समय छेड़छाड़ की घटना हुई जब वो कही जा रही थीं। चौराहे पर खड़े 4-5 युवकों ने पहले तो फब्तियां कसी और फिर अश्लील बातें करते हुए महिला सिपाही को बाइक पर जबरदस्ती बैठने के लिए दबाव बनाने लगे। मना करने पर मारपीट शुरू कर दी और सड़क पर गिरा कर बेरहमी के साथ दबोच लिया। हंगामा और मारपीट होता देख सड़क से गुजर रहे लोगों ने बड़ी मुश्किल से महिला आरक्षी अमरीन को बचाया। लेकिन, इस मारपीट में उसे काफी गम्भीर चोट आई है। 

पीड़िता सिपाही ने दबंगों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। दबंगो की पूरी करतूत वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसके आधार पर आरोपियो को जल्दी ही गिरफ्तार करने की बात सामने आई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ Ballia News : पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ
बलिया: शहर कोतवाली क्षेत्र के जापलीनगंज निवासी राजेश गुप्ता (45) ने सोमवार को जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा नदी में...
बलिया में सिपाही की संदिग्ध हालात में मौत, पानी भरे गड्ढे में मिला शव; बाइक भी बरामद
बलिया में आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे खड़े चार युवकों पर गिरी बिजली; दो की मौत, दो झुलसे
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले; नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं
Ballia News: भेड़ी पुल पर नहाते समय नदी में डूबा युवक, अगले दिन मिला शव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.