मुरादाबाद : गुलाबबाड़ी में गंदगी से संक्रामक बीमारियों का खतरा

मुरादाबाद: महानगर के गुलाबबाड़ी वार्ड में गंदगी के चलते संक्रामक बीमारियों का खतरा बना है। इसे देखते हुए राष्ट्रीय लोकदल क्षेत्र रूहेलखंड महिला की क्षेत्रीय अध्यक्ष रौनक खान एडवोकेट के नेतृत्व में नगर निगम में प्रदर्शन कर सफाई कराने की मांग की गई। 

नगर आयुक्त को संबोधित ज्ञापन निगम के अधिकारी को सौंपा। इसके माध्यम से बताया कि गुलाबबाड़ी वार्ड में रेलवे लाइन की तरफ के घरों के सामने गंदगी का ढेर है। कई महीनों से ऐसी स्थिति बनी है। जिससे टाइफाइड, डेंगू, मलेरिया आदि संक्रामक बीमारियों से बच्चे और बड़े बीमार पड़ रहे हैं।

 नगर आयुक्त से गुलाबबाड़ी क्षेत्र में कूड़ा उठान और सफाई कराकर फागिंग व एंटीलार्वा का छिड़काव कराने की मांग की। इस दौरान पूजा, रीमा, रजिया, रहमत जहां, ऊषा, रूखसार, सिमरन, रज्जो, रईस बेगम, आमना खातून, गुलाम रसूल, जकी मलिक आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
भोपाल, अगस्त 2026। जर्मनी के प्रमुख किचन ब्रांड्स में शामिल नोल्टे कुचेन ने भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत...
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
दिल्ली: बच्चे को दवा देने को लेकर विवाद के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.