Mirzapur News: टिकट को लेकर विवाद, CRPF जवान से मारपीट करने वाले तीन कांवड़िये गिरफ्तार

मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश): मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर रविवार को उस समय हंगामा मच गया जब टिकट खरीदने को लेकर हुए विवाद में कुछ कांवड़ियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान से मारपीट कर दी। घटना के बाद जीआरपी ने तीन कांवड़ियों को गिरफ्तार कर लिया।

ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस को लेकर हुआ विवाद

जीआरपी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह के अनुसार, सीआरपीएफ जवान ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने के लिए टिकट ले रहा था, वहीं कुछ कांवड़िये भी बैजनाथ धाम जाने के लिए उसी ट्रेन की टिकट ले रहे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

यह भी पढ़े - अधिवक्ता हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

मौके पर जीआरपी ने संभाला मोर्चा

हंगामा बढ़ता देख मौके पर तैनात जीआरपी जवानों ने हालात को काबू में करने की कोशिश की और थाने से अतिरिक्त बल बुलाकर सीआरपीएफ जवान को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में तीन कांवड़ियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

मारपीट और रेलवे अधिनियम के तहत मुकदमा

गिरफ्तार कांवड़ियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 115(2) (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 352 (शांति भंग करने के इरादे से हमला) और रेलवे अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पूछताछ के बाद तीनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

ट्रेन यात्रियों में दिखी नाराज़गी

घटना के चलते स्टेशन पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। यात्रियों ने धार्मिक यात्राओं के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रेलवे और पुलिस प्रशासन से कड़ी निगरानी की मांग की है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’ बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर
आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर
बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.