बलिया की महिला सिपाही भारती यादव बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर, एसपी ने दी शुभकामनाएं

बलिया। जिले के नरही थाने पर तैनात महिला सिपाही भारती यादव ने कड़ी मेहनत और लगन से अपने सपनों को साकार करते हुए एक नई मिसाल पेश की है। 2021 बैच की आरक्षी भारती यादव का चयन वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है।

प्रतिभाशाली भारती ने ड्यूटी के साथ-साथ पढ़ाई जारी रखी और अंततः यह मुकाम हासिल किया। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि भारती यादव ने न सिर्फ बलिया पुलिस, बल्कि पूरे विभाग को गौरवान्वित किया है।

यह भी पढ़े - बलिया में रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में एचपीवी टीकाकरण, 14 बच्चियों को लगाया गया टीका

भारती की यह सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का हौसला रखते हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Rajeev Krishna ने मंगलवार को कहा कि नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा...
संभल में गंगा स्नान के दौरान खनन ठेकेदार का मुंशी डूबा, आठ घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
मुंबई में शहीद 66 फायरमैन को बलिया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू
बलिया पुलिस का पहला अत्याधुनिक ई-मालखाना शुरू, अब QR कोड से होगी जब्त माल की ट्रैकिंग
ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.