बलिया : विद्यालय मर्जर के विरोध में शिक्षकों ने सांसद-विधायक को सौंपा ज्ञापन

बलिया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर जनपद बलिया के शिक्षकों ने 50 से कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों के पेयरिंग/मर्जर के प्रस्ताव का विरोध जताते हुए अपने-अपने क्षेत्र के सांसदों और विधायकों को ज्ञापन सौंपा।

प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा और प्रदेश महामंत्री संजय सिंह के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह और जिलामंत्री डॉ. राजेश पांडेय के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। इस क्रम में गड़वार, सोहांव, दुबहर, बेलहरी, बैरिया, रेवती, मुरलीछपरा, नवानगर, रसड़ा, बांसडीह, हनुमानगंज, नगरा, सीयर, पंदह, चिलकहर और मनियर विकास खंडों से शिक्षक प्रतिनिधि अपने साथी शिक्षकों के साथ जनप्रतिनिधियों से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा।

यह भी पढ़े - Ballia News: बांसडीह में दो किशोरियां रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

शिक्षकों ने मर्जर नीति को शिक्षा के हित में गलत बताते हुए मांग की कि इस निर्णय को वापस लिया जाए। उनका कहना है कि इससे न केवल शिक्षकों पर अतिरिक्त भार बढ़ेगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था भी प्रभावित होगी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान शिक्षकों ने एकजुट होकर सरकार से आग्रह किया कि विद्यालयों के समायोजन से पहले जमीनी हकीकत और बच्चों के हित को प्राथमिकता दी जाए।

खबरें और भी हैं

Latest News

आज का राशिफल 24 जून 2026: जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल आज का राशिफल 24 जून 2026: जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल
मेष आज कार्यक्षेत्र में आपकी सूझबूझ और निर्णय क्षमता के चलते लंबे समय से अटके कार्य पूरे होने की संभावना...
Ballia News : सीमा वर्मा ने संभाला औषधि निरीक्षक का कार्यभार, बनीं बलिया की पहली महिला ड्रग इंस्पेक्टर
UP News : छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले का खुलासा, पुलिस डॉग ‘मैरी’ ने आरोपी तक पहुंचाई टीम
Ballia News : कस्तूरबा गांधी विद्यालय भर्ती के लिए अभिलेख सत्यापन प्रक्रिया संपन्न, चयन के अगले चरण की तैयारी शुरू
Adani Mundra Airport : मुंद्रा एयरपोर्ट से शुरू हुई पहली नियमित उड़ान सेवा, मुंबई-गोवा समेत 8 शहरों से बढ़ी कनेक्टिविटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.