पटाखा बाजार में लगी भीषण आग, मची भगदड़ ; 15 झुलसे

Mathura News : राया कस्बा के पटाखा बाजार में रविवार को लगी भीषण आग ने प्रशासनिक इंतजाम की पोल खोल दी। आग लगने के बाद स्थानीय पुलिस को छोड़ दे तो एंबुलेंस पहुंची और न ही अग्निशमन की गाड़ियां। आग में बुरी तरह झुलसे दर्जनभर से अधिक लोग  तड़पते रहे। आस-पास के लोगों ने पानी के टैंकर से आग बुझाने का प्रयास किया, मगर वे सफल नहीं हो सकें।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को लोग दीपावली की खुशियों में डूबे हुए थे। घर-घर साज-सज्जा का काम चल रहा था। बाजार में खरीदारी के लिए लोग पहुंच रहे थे। पटाखा बाजार में भी खरीदारी परवान चढ़ रही थी। दोपहर दो बजे बड़ी संख्या में लाेग यहां पटाखे खरीदने पहुंच गए। दोपहर दो बजे अचानक पटाखे की एक दुकान में किसी तरह आग लग गई। पलभर में अन्य दुकानों में आग पहुंच गई। धमाकों की आवाज से कस्बा गूंज उठा। पूरे मार्केट में आग लगने से लोग आग की लपटों में घिर गए। अनेक लोग तो आग के बीच से होकर मुश्किल से बाहर निकले, लेकिन करीब डेढ़ दर्जन लोग आग में झुलस गए।

एक घंटे तक न तो एक भी दमकल पहुंची और न ही कोई अधिकारी। केवल पुलिस की गाड़ी ही राहत कार्य में लगी थी, जो नाकाफी थी। दर्जनभर से अधिक झुलसे लोग दर्द से तड़प रहे थे। इसको लेकर लोगों में आक्रोश था। आधा घंटे में पूरा पटाखा बाजार जल गया। पटाखा बाजार में अग्निकांड के करीब एक घंटे बाद आग बुझाने दमकलें पहुंची। लेकिन, उस समय तक सब कुछ खाक हो चुका था। पटाखा बाजार में आग की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। बाजार में कुल 22 दुकानें लगी थी, पर आग बुझाने के समुचित इंतजाम नहीं थे।

खबरें और भी हैं

Latest News

दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा
हल्दी, बलिया: हल्दी थाना पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट से जुड़े मामले में वांछित आरोपी दिनेश चौरसिया...
बलिया में सड़क हादसे में घायल शिक्षक का निधन, 42 दिन बाद लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम
अनुराग कश्यप की बच्चों के लिए खास फिल्म 'लिटिल थॉमस' में गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
“शाह बानो एक ऐसा किरदार है, जिसे कोई भी एक्टर निभाने का सपना देखेगा”: यामी गौतम धर
दशकों बाद फिर लौटेगी 'महाभारत' की यादें, 14 सितंबर से शेमारू टीवी पर दिखेगी बी. आर. चोपड़ा की कालजयी प्रस्तुति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.