- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- महराजगंज
- महाराजगंज लूटकांड मामले में पुलिस को मिली सफलता, चार बदमाशों को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, एक फरार
महाराजगंज लूटकांड मामले में पुलिस को मिली सफलता, चार बदमाशों को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, एक फरार
महाराजगंज। जिले के लेहड़ा मंदिर के पास जंगल में पिछले दिनों 10 अक्टूबर को युवक से गोली मारकर लूटकांड के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। हनुमानगढ़िया सोनाबंदी मार्ग पर पुलिस से हउई मुठभेड़ में आरोपी लुटेरों की गोली से एक सिपाही नीरज घायल हो गया है। उसे गोली लगी है। वहीं पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें दोनों लुटेरों को भी गोली लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ में कुल चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
इसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि बृजमनगंज थाना क्षेत्र के पास बदमाश गुजरने वाले हैं जिसपर उसने जाल बिछाकर चारों बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बदमाश भागने में सफल हो गया। घायल बदमाशों की पहचान पिपराइच के हैदरगंज निवासी विकास चैौहान, नौतनवा निवासी प्रवीण चौहान व पनियरा निवासी विद्यासागर और गोरखपुर के रामप्रवेश के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी से पूचताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि भागने में सफल बदमाश की तलाश की जा रही है।
