Women's Cricket League: सलीम उस्मानी और नीरू कपूर एकादश की जीत

लखनऊ: जीसीआरजी वीमेंस क्रिकेट के सुपर लीग मुकाबलों में मंगलवार को सलीम उस्मानी एकादश और नीरू कपूर एकादश ने अपने-अपने मुकाबले जीत लिये।

एसएजीई मैदान पर खेले गये मैच में पहले प्रियांशी यादव के हरफनमौला खेल की बदौलत नीरू कपूर एकादश ने अहमद मोबिन एकादश को 10 रन से हराया। नीरू कपूर एकादश के 166 रनों जवाब में अहमद मोबिन की टीम 156 रन ही बना सकी। विजयी नीरू कपूर एकादशी की ओर से प्रियांशी यादव 40 रन बनाये।

यह भी पढ़े - एसर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लखनऊ में नया रिटेल आउटलेट खोलकर यूपी में अपनी मौजूदगी करेगा मजबूत

पं. रास बिहारी तिवारी स्टेडियम पर खेले गए मैच अरिशा मुस्तफा की गेंदबाजी की बदौलत सलीम उस्मानी एकादश ने असद अंसारी एकादश को 48 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उस्मानी एकादश ने 8 विकेट खोकर 178 रन बनाये। अपेक्षा त्रिपाठी ने 63 और संध्या यादव ने 48 रनों की पारी खेली। जवाब में अंसारी एकादश की टीम 9 विकेट खोकर 130 रन बना सकी। इक्शिता वर्मा ने 31 और अंशिका तिवारी ने 23 रन बनाये। उस्मानी की ओर से अरिशा मुस्तफा ने 4 विकेट चटकाये। आयुषी श्रीवास्तव ने दो विकेट लिये।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.