क्या बदलेगा जौनपुर का नाम? मुस्लिम नेता ने सीएम योगी को लिखा पत्र, माता रेणुका के नाम पर रखने की अपील

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक और जिले का नाम बदले जाने की चर्चा तेज हो गई है। भाजपा नेता शम्सी आजाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर जौनपुर जिले का नाम बदलने की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में ऐतिहासिक और पौराणिक तथ्यों का हवाला देते हुए जिले का नाम ‘महर्षि जमदग्नि’ या ‘माता रेणुका’ के नाम पर रखने का अनुरोध किया है।

शम्सी आजाद ने लिखा कि जौनपुर का इतिहास अत्यंत प्राचीन, सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से समृद्ध है। उन्होंने दावा किया कि पहले इस क्षेत्र को 'पवनपुर' के नाम से जाना जाता था, लेकिन फिरोज शाह तुगलक के चचेरे भाई और जौना खान के नाम पर इसका नाम 'जौनपुर' रख दिया गया।

यह भी पढ़े - गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद

पत्र में उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि जिले का संबंध महर्षि दधीचि से है, जिनकी हड्डियों के दान का पौराणिक महत्व है। यहां स्थित 'दधीचि कुंड' आज भी श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है।

भाजपा नेता के अनुसार, जौनपुर के जमैथा गांव को भगवान परशुराम की तपोभूमि माना जाता है, जहाँ उनके पिता महर्षि जमदग्नि का आश्रम था। इस आधार पर उन्होंने जिले का नाम बदलकर ‘जमदग्निपुरम्’, ‘महर्षि दधीचि’, ‘भगवान परशुराम’ या ‘माता रेणुका’ के नाम पर रखने की सिफारिश की है।अब देखना होगा कि राज्य सरकार इस प्रस्ताव पर क्या निर्णय लेती है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा
बलिया : रेवती थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर...
Chandauli News: ग्रेट निकोबार बचाओ अभियान की शुरुआत, कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
फिटनेस के साथ स्वाद का संतुलन: सोनी सब के कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा चीट मील्स
'पुष्पा इम्पॉसिबल' ने पूरे किए 4 सफल वर्ष, प्रेरणादायक कहानियों से जीता दर्शकों का दिल
Ballia News: प्राथमिक विद्यालय परिसर में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.