Ballia News: पत्रकारिता के स्तंभ डॉ. के. विक्रम राव को श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने दी श्रद्धांजलि

बलिया: भारत के वरिष्ठ पत्रकार और इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (IFWJ) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. विक्रम राव के निधन पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। रविवार को बापू भवन टाउन हॉल के सभागार में आयोजित इस शोकसभा में जिले के पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया।

सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अखिलेश सिन्हा ने कहा कि डॉ. राव पत्रकारिता जगत में एक मिसाल थे। सिद्धांतनिष्ठ विचारों और निर्भीक लेखनी के लिए पहचाने जाने वाले डॉ. राव ने श्रमजीवी पत्रकारों की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाया। वे एक सक्रिय ट्रेड यूनियन नेता भी थे और इमरजेंसी के दौरान जेल जाने से भी नहीं डरे।

यह भी पढ़े - बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार सुधीर ओझा ने कहा कि डॉ. राव की हिंदी और अंग्रेजी दोनों पर गहरी पकड़ थी। उन्होंने पत्रकारिता को जनसेवा का माध्यम बनाया और कई पीढ़ियों को प्रेरित किया।

इस मौके पर ओंकार सिंह, राजेश ओझा, करुणासिंधू सिंह, मुकेश मिश्र, गिरीश तिवारी, प्रदीप शुक्ल, अजय राय, राजू दूबे, नीरज राय सहित कई पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभा का समापन भावभीनी श्रद्धांजलि के साथ हुआ, जिसमें सभी ने उन्हें पत्रकारिता का शलाका पुरुष बताते हुए उनके योगदान को चिरस्मरणीय बताया।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : चितरंजन सिंह की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी, वक्ताओं ने युवाओं और किसानों के मुद्दे उठाए Ballia News : चितरंजन सिंह की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी, वक्ताओं ने युवाओं और किसानों के मुद्दे उठाए
बलिया। मानवाधिकारवादी नेता चितरंजन सिंह की छठवीं पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव सुल्तानपुर में स्मृति दिवस का आयोजन किया गया।...
Ballia News : अविनाश प्रजापति की मौत पर CMO का बयान, कहा- ट्रॉमा सेंटर में चार डॉक्टरों ने किया था परीक्षण
Ballia News: करनई में लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, एक हजार से अधिक लोगों ने कराई जांच
वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब 5 लाख करोड़ रुपये का योगदान दिया
एआई+ स्मार्टफोन के नोवा 2 प्रो और नोवा 2 नियो की बिक्री शुरू, 12,999 रुपये से उपलब्ध
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.