- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News: बारात में डांसर के डांस को लेकर हंगामा, पांच लोग घायल
Ballia News: बारात में डांसर के डांस को लेकर हंगामा, पांच लोग घायल
On
Ballia News: बलिया जिले के सहतवार थाना क्षेत्र के रजौली गांव में एक शादी समारोह के दौरान डांसर के डांस को लेकर रविवार तड़के विवाद हो गया। बारात में शामिल कुछ युवकों ने डांसरों के साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं, जिसका लड़की पक्ष ने विरोध किया। इस पर नाराज़ दबंग युवकों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।
यह भी पढ़े - Ballia News : सोशल मीडिया पर महिला का वीडियो वायरल, जीजा पर गंभीर आरोप; जांच के निर्देश
घटना फेफना थाना क्षेत्र के थमनपुरा निवासी स्वर्गीय फागु तुरहा के बेटे की बारात के दौरान हुई। द्वार पूजा और जयमाला की रस्मों के बाद बारात शादी के लिए निकलने ही वाली थी, तभी यह बवाल हुआ। घायलों को सहतवार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना पर सहतवार पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
खबरें और भी हैं
ऑपरेशन कायाकल्प के कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूरे करें : सीडीओ
By Parakh Khabar
मूल्यों और मर्यादाओं के साथ राजनीति में प्रवेश करें युवा
By Parakh Khabar
Latest News
25 Jun 2026 08:24:23
बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में जनपद के कोचिंग संस्थानों एवं...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
