Ballia News: शिवरामपुर घाट पर 150 मीटर तक चला गंगा सफाई अभियान, दर्जनों स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान

बलिया: परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की प्रेरणा से लोक भारती के तत्वावधान में रविवार को शिवरामपुर घाट पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान दर्जनों स्वयंसेवकों ने करीब 150 मीटर तक गंगा तट की सफाई कर घाट को प्लास्टिक व अन्य कचरे से मुक्त करने का श्रमदान किया।

लोक भारती द्वारा चलाए जा रहे हरियाली अभियान के अंतर्गत सदर विधानसभा क्षेत्र में हर रविवार को गंगा घाटों की सफाई की जा रही है। इसी कड़ी में रविवार को परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह और नगर पालिका चेयरमैन संत कुमार गुप्ता मिठाई लाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दो घंटे तक घाट पर मौजूद प्लास्टिक बोतलें, पॉलिथीन, जलकुंभी और अन्य कचरे को हटाया। सफाई के बाद कचरे को तुरंत नगरपालिका के वाहन से निस्तारित किया गया।

यह भी पढ़े - बलिया रेलवे स्टेशन पर राधाकृष्ण एकेडमी का स्वास्थ्य जागरूकता शिविर, छात्रों की सेवा भावना बनी मिसाल

धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि यह अभियान लगातार प्रत्येक रविवार को चलेगा, जब तक गंगा घाटों को पूरी तरह प्लास्टिक और कूड़े-कचरे से मुक्त नहीं कर दिया जाता। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस सामाजिक अभियान से जुड़ें ताकि एक स्वच्छ और सुंदर समाज की नींव रखी जा सके।

उन्होंने बताया कि लोक भारती न सिर्फ सफाई अभियान चला रही है बल्कि हरियाली अभियान के तहत जिले में हरीशंकरी के पौधरोपण और प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को प्रेरित करने का काम भी कर रही है। यदि कोई व्यक्ति स्थान बताएगा तो वहां टीम जाकर पौधा लगाएगी।

इस मौके पर पप्पू पांडेय, विवेक पाठक, मंजर सिंह, सुनील सिंह, श्याम बाबू रौनियार, प्रकाश चौबे समेत कई स्वयंसेवक और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी के चेहरों पर स्वच्छता को लेकर उत्साह और प्रतिबद्धता साफ झलक रही थी।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’ बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर
आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर
बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.