- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News: घाघरा में नहाते वक्त डूबे चार दोस्त, एक की मौत, गांव में छाया मातम
Ballia News: घाघरा में नहाते वक्त डूबे चार दोस्त, एक की मौत, गांव में छाया मातम
On
बलिया (रेवती): रविवार को रेवती थाना क्षेत्र के दत्तहा घाट पर घाघरा (सरयू) नदी में नहाते समय 22 वर्षीय संदीप यादव की डूबने से मौत हो गई। घटना ने पूरे नूरपुर रेखहा गांव को शोक में डुबो दिया, जहां संदीप अपने परिवार के साथ रहता था।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों ने नदी में उतरकर खोजबीन शुरू की और करीब एक घंटे बाद संदीप का शव बरामद किया गया।
एसआई ऋषिकेश गुप्ता ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संदीप की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया है। पिता रामकुमार, मां विमली देवी और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है।
खबरें और भी हैं
आज का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
By Parakh Khabar
शाहजहांपुर : पत्नी की फावड़े से गला काटकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
By Parakh Khabar
Latest News
29 Apr 2026 11:07:08
महराजगंज : सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में एक यूट्यूबर को फर्जी पुलिस वर्दी पहनकर सोशल मीडिया पर रील बनाना भारी...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
