लखनऊ: गोमती में कूदने जा रही युवती, युवकों की निगाह पड़ी और फिर...

लखनऊ। हजरतगंज इलाके में शुक्रवार दोपहर नेशनल कॉलेज से बैकुंठ धाम को जोड़ने वाले पुल की जाली फांदकर युवती रेलिंग पर खड़ी होकर कूदने जा रही थी। इसी दौरान एक युवक ने उसका हाथ पकड़ कर खींच लिया। इससे उसकी जान बच गयी। पुलिस ने परिवारीजनों से संपर्क कर किया तो पता चला कि युवती मानसिक अस्वस्थ है।

पुलिस के मुताबिक युवती मूलत: गोरखपुर की रहने वाली है। वह पीजीआई में परिजन के संग रहती है। मां ने बताया कि पिछले वर्ष युवती की दादी की मौत हो गयी थी। इससे बीएससी कर रही युवती का पेपर छूट गया था। इसके बाद से वह मानसिक अस्वस्थ् है। लोहिया हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। मां ने बताया कि शुक्रवार को बेटी को लेकर लोहिया हॉस्पिटल आईं थी। जहां से दोपहर 1 बजे वह घर पहुंचे। दोपहर करीब डेढ़ बजे बेटी बिना बताए घर से निकल गई। इंस्पेक्टर का कहना है उसे बचाने वाले युवकों का पता नहीं चल सका।

यह भी पढ़े - यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले; नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.